The Bonus · 02 Nov 2026
साया ग्रुप ने साया गोल्ड एवेन्यू का AOA को किया हस्तांतरण

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित साया ग्रुप के लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'साया गोल्ड एवेन्यू' का अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) को हस्तांतरण कर दिया गया है. कंपनी ने 2 नवंबर 2026 को इसकी घोषणा की. इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों और AOA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हाल ही में एमओयू और संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. हस्तांतरण की प्रक्रिया आपसी सहमति, पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी हुई. AOA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में पूनम पांडेय को अध्यक्ष, रोहित रोहन को सचिव, अमन शर्मा को उपाध्यक्ष और विनोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है. साया ग्रुप ने सभी पदाधिकारियों और सोसाइटी के निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में सोसाइटी विश्वास, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेगी.


